spot_img

बॉलीवुड गाने पर बुर्का पहनकर डांस करना छात्रों को पड़ा महंगा, प्रिंसिपल ने किया निलंबित

HomeNATIONALबॉलीवुड गाने पर बुर्का पहनकर डांस करना छात्रों को पड़ा महंगा, प्रिंसिपल...

बंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित सेंट जोसेफ इंजीनियर कॉलेज में छात्र संघ के अनौपचारिक कार्यक्रम में बुर्का पहनकर बॉलीवुड (HIJAB ME DANCE) गाने पर डांस करने के आरोप में छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

प्रिंंसिपल ने कहा, ‘यह अनुमोदित कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। कॉलेज उन गतिविधियों का समर्थन नहीं करता है, जो समुदायों के बीच सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है।’ कॉलेज प्रबंधन के इस निर्णय के बाद भी विवाद की स्थिति बनी हुई है। कुछ संगठन के प्रतिनि​धियों ने कॉलेज संगठन से मुलाकात करके पूरी घटना की जानकारी ली है।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर को पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की मेजबानी

हिजाब विवाद सु​र्खियों में रहा

आपको बता दे कि कर्नाटक का हिजाब विवाद (HIJAB ME DANCE)  सु​र्खियों में रहा है। इस विवाद के बाद कॉलेज और स्कूलों में इस तरह की गतिवि​धियों पर सख्ती की जा रही है। प्रबंधन का कहना है, कि यह आयेाजन कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। कुछ छात्राओं ने कार्यक्रम के बीच में इस तरह की परफारमेंश दी, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।