spot_img

धान खरीदी केंद्र पहुँची नए जिले सक्ती की कलेक्टर, किसानों से पूछा रकबा…

HomeCHHATTISGARHBILASPURधान खरीदी केंद्र पहुँची नए जिले सक्ती की कलेक्टर, किसानों से पूछा...

 

सक्ती। जिले में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के जैजैपुर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर उनसे धान की रकबा, उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान की उत्पादन और समिति में मिल रही सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होने कहा कि धान विक्रय में किसी भी किसान को समस्या नहीं होगी। पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। इस अवसर पर समिति प्रबंधक को निर्धारित नियमों के तहत टोकन जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान में नमी की मात्रा का भी अवलोकन किया। समितियों में नमी रहित और गुणवत्ता युक्त धान की ही खरीदी की जाएगी।

धान की खरीदी ढेरी लगाकर ही की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की समझौता नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से प्राप्त की जा रही बारदाना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और किसानों से प्राप्त बारदानों की पावती किसानों को प्रदान करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रेनेज, पानी निकासी, स्टेकिंग, परिवहन, धान खरीदी की मात्रा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए।