spot_img

एशियन मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में रायपुर की तनिष्का ने जीता रजत पदक

HomeCHHATTISGARHएशियन मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में रायपुर की तनिष्का ने जीता रजत...

 

रायपुर। कॉमन वेल्थ गेम्स एवं वर्ल्ड एम एम ए चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद, भारतीय एम एम ए दल ने एशियन प्रतियोगिता 2022 में 4 प्रतिष्ठित पदक जीते, जिसमें से छत्तीसगढ़ राज्य ने 1 पदक अपने नाम किए।

बालिका वर्ग लाइट वेट कैटेगरी में रायपुर की तनिष्का भंसाली ने भारत के लिए रजत पदक अर्जित किया। छत्तीसगढ़ राज्य के ही मयूर चंद्र प्रसाद (भिलाई) एवं अंकित येल्लमंचीली (भिलाई) द्वारा मेजबान देश के खिलाफ बालक स्ट्रा वेट कैटेगरी में भारत को पहला विजय मुकाबला दिया, तीनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया कोच नितिन सिंह, सहकारी कोच सौरभ कुर्रे एवं मिलन पटेल, डाइटीशियन हैप्पी सिंग के निर्देशन में वॉरियर्स अकैडमी में कड़ी मेहनत कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया और देश के लिए इतिहास रचा।

भारतीय दल एम एम ए इंडिया के अध्यक्ष शरीफ़ बापू की अगुवाई में पहली बार एशियन चैंपियनशिप में भाग ले रही थी। जिसकी मेजबानी IMMAF के तत्वाधान में ताजिकिस्तान एम एम ए फेडरेशन ने 26 से 30 अक्टूबर 2022 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, दुशानबे, ताजिकिस्तान में किया। इस प्रतियोगिता में 15 देश के 280 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

भारतीय एमएमए की चिकित्सा प्रमुख डॉ दिव्या ने बताया कि सभी खिलाड़ी शारीरिक व मानसिक तौर पर पूरी तरह दक्ष थे, जिसकी वजह से वह अपना सर्वोच्च प्रदर्शन इस विश्व प्रतियोगिता में कर सके तथा उन्होंने एम एम ए खेल को बच्चों के लिए असुरक्षित होने के मिथक का खंडन किया व बताया की यह खेल अत्याधिक अनुशासित है, एवं इसमें एम एम ए एकीकृत नियमों की प्रणाली होती है जो इसे सभी के लिए सुरक्षित खेल बनाती है। खासकर 18 वर्ष कि आयु से कम युवा वर्ग के लिए।

एम एम ए खेल में खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव वाई फनी कुमार, एवम तनिष्का की माता विभा भंसाली, पिता अमित भंसाली, दादी, दादा एवम परिवार के सदस्य, संपूर्ण भंसाली परिवार व अन्य ने जोर शोर से स्वागत व विजय तिलक कर छत्तीसगढ़ टीम के उत्साह को दुगना किया।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के मिलन पटेल जी ने बताया की एशियन चैंपियनशिप के लिए टीम ने 1 साल तक मेहनत की, खिलाड़ियों ने ना सिर्फ शारीरिक रूप से खुद को तैयार किया, बल्कि, मानसिक और आर्थिक रूप से भी कड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए खेल में भाग लिया। एक छोटी सी भी मानसिक या आर्थिक सहायता से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और इसलिए ही आज भारत को 4 पदक मिलें हैं।

टीम उन सभी धन्यवाद करती है जिन्होंने इन एम एम ए चैंपियंस की सहायता की और उनके समर्थन व शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभारी है।

योगेश अग्रवाल ने किया सम्मान

एशियन मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बालिका वर्ग लाइट वेट कैटेगरी में रायपुर की तनिष्का भंसाली ने भारत के लिए रजत पदक जीता। रायपुर पहुचने पर योगेश अग्रवाल ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर योगेश ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा रही है। मिक्स मार्शल आर्ट बाकी खेलों की अपेक्षा कम चर्चित है, बावजूद इसके इस खेल में हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। सभी खिलाड़ीयों की मेहनत और कोच की मेहनत से आज एक रजत पदक हमे मिला है आगे और भी पदक आएंगे इस उम्मीद के साथ सभी को शुभकामनाएं।”