spot_img

हसदेव बचाने आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

HomeCHHATTISGARHहसदेव बचाने आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के आवाह्न पर आज हसदेव बचाओ आंदोलन में आम आदमी पार्टी ने जंगी प्रदर्शन कर रायपुर, में धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन दिया।

भैयाजी ये भी देखें : NIT में भी नवरात्रि दिखी धूम…”दि ग्रैंड गरबा ईव” में जमकर…

आप ने ज्ञापन देकर ये आग्रह किया कि जंगल कटाई पर तुरंत रोक लगाया जाए और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को मिलने का समय देवे। अदानी के गुंडे लगभग 50 स्कॉर्पियो में भरकर लगातार पूरे जंगलों में घूमकर दहशत फैला रहे है और धमका कर किसी को आवाज भी उठने नही दे रहे है।

भूपेश बघेल मुख में राम बगल में छुरी वाला अपना दोगला व्यक्तित्व छत्तीसगढ़ की जनता के सामने पेश कर छल की नीति अपना रहे है।इससे बड़ा जन साधारण के साथ विश्वासघात और क्या हो सकता है? हसदेव अरण्य में प्रशासन और अदानी के ठेकेदार रोज मशीनी कटाई जोर शोर से और तानाशाही तरीके से कर रहे है।

इधर इस मामलें में पूर्व पूर्व प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि हसदेव अरण्य में बड़े पैमाने पर जंगल कटाई फिर शुरू हो गई है तो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे अपनी टीम के साथ हसदेव अरण्य पहुंचे जहां पूरे दल बाल के साथ प्रशासनिक पहरेदारी में बदस्तूर जंगल कटाई चल रही थी।

आम आदमी पार्टी की पूरी टीम को बाहर हो रोक दिया गया और पूरा दिन बैठा कर रखा गया । तमाम कोशिशों के बावजूद किसी प्रकार कुछ वीडियों और जानकारी मिल पाई और लगातार जंगल में पेड़ काटे जा रहे है। मशीनों को आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही थी और पेड़ गिरने की गूंज पूरे समय आती रही।

जसबीर सिंह,दुर्गा झा,गोपाल साहू, तेजेंद्र तोड़ेकर, मुन्ना बिसेन ,प्रियंका शुक्ला,नंदन सिंह,मिहिर कुर्मी, एमएम हैदरी, अजीम खान,विजय झा और अलग अलग विधानसभा से आए अन्य नेताओं ने कहा कि भूपेश काका कांग्रेस के बाबा सिंहदेव को बेवकूफ बना कर फिल्मी डायलॉग मार कर बहला सकते है। और जंगल काट सकते है लेकिन भोले भाले छत्तीसगढ़ वासियों को ज्यादा छल नही पाएंगे।

भैयाजी ये भी देखें : भूत प्रेत का डर…और पैसे दो गुने करने का लालच देकर…

अब सभी आदिवासी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से पूरे प्रदेश में एक होकर विरोध जन साधारण के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। अब हसदेव बचाओ आंदोलन और लड़ाई आर पार की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की जनता अब किसी भी हालत में ये बर्दाश्त नहीं करेंगे और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से ये लड़ाई जन साधारण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंत तक लड़ेगी।