spot_img

NIT में मनाया गया “राष्ट्रीय खेल दिवस” पिकलबाल खेलते दिखे डीन प्रोफेसर…

HomeCHHATTISGARHNIT में मनाया गया "राष्ट्रीय खेल दिवस" पिकलबाल खेलते दिखे डीन प्रोफेसर...

रायपुर। राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान की स्पोर्ट्स कमिटी “शोर्य” द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक सूचनात्मक सत्र से हुई जिसके मुख्य अतिथि डॉ. श्रीश वर्मा ,प्रभारी निदेशक रहे।

भैयाजी ये भी देखें : Train Cancel : गणेश उत्सव और तीज त्यौहार के बीच 58…

इस दौरान डॉ. पी. वाई. ढेकने, डीन (छात्र कल्याण), डॉ.गोवर्धन भट्ट, सहायक प्राध्यापक, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, डॉ. नितिन जैन भी इस कार्यक्रम मैं विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज के इस मनोरंजक खेल कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. डी. सी. झारिया,सहायक प्राध्यापक्,अनुप्रयुक्त भूविज्ञान रहे।

इस कार्यक्रम में खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ ढेकने ने सर्वप्रथम अपने व्यक्तव्य में राष्ट्रीय खेल दिवस की सभी को बधाई दी और छात्रों को क्रिकेट के महान दिग्गजों जैसे सुनील गावसकर, कपिल देव और मदन लाल के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। संस्थान की स्पोर्ट्स कमिटी शोर्य को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उन्होंने उन्हें निरंतर आगे बढने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद प्रभारी निदेशक डॉ श्रीश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने एन आई टी रायपुर के बारे मैं बताते हुए कहा की विभिन्न खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढाने हेतु संस्था द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों मैं खेल से ज्यादा खेल भावना बनाए रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को आगे बढाते हुए इसके बाद संस्थान में एक नए खेल पिकलबाल का प्रदर्शन किया गया। संस्थान के विद्यार्थी और पिकलबाल खिलाड़ी समर्थ मिश्रा ने इस खेल का विस्तार से वर्णन किया और कहा की जल्द ही यह खेल ओलंपिक मैं भी देखने को मिलेगा। इस रोमांचक खेल में डॉ. श्रीश वर्मा और डॉ. पी. वाई. ढेकने, सहित अन्य संकाय सदस्यों ने भी जमकर हाथ आजमाए।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : हड़तालीयों को सरकार से बड़ा झटका, कटेगा वेतन…आदेश…

इसके बाद स्पोर्ट्स कमिटी द्वारा डॉजबाल, रस्साकस्सी, आर्म रेसलिंग, जैसे आकर्षक खेल विद्यार्थियों के लिए आयोजित कराए गए। सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर इन खेल प्रतियोगिताओं मैं भाग लिया और इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत मैं विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरूस्कार भी प्रदान किए गए।