spot_img

नए जिले सक्ती के आत्मानंद स्कूल पहुंचे कलेक्टर…भड़के, SDM से बिठाई जाँच

HomeCHHATTISGARHनए जिले सक्ती के आत्मानंद स्कूल पहुंचे कलेक्टर...भड़के, SDM से बिठाई जाँच

जांजगीर। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज नवगठित सक्ती जिले के दौरे पर पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्याप्त राशि उपलब्ध कराए जाने के पश्चात भी कार्य संतोषजनक नहीं दिखाई दी, जिससे कलेक्टर नाराज़ दिखाई दिए।

भैयाजी ये भी देखें : मोदी कैबिनेट में किसानों के लिए बड़ा फैसला, कृषि ऋण में…

इसके आलावा कलेक्टर ने विद्यार्थियों के क्लास रूम में बाहर से प्राकृतिक हवा और रोशनी आने के लिए वेन्टीलेशन तथा खिड़कियां नहीं होने पर आपत्ति जताई। कलेक्टर सिन्हा का गुस्सा संबंधित ठेकेदार के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर भी फूटा।

भैयाजी ये भी देखें : बिहार की नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को ज़ारी हुआ वारंट,…

उन्होंने दो टूक में अफसरों को कहा कि पर्याप्त राशि दिए जाने के बावजूद उसका उपयोग अनावश्यक कार्यों में किया गया है। जिसके बाद कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने इस मामलें में एसडीएम रेना जमील को जांच करने के निर्देश दिए है।