रायपुर। छत्तीसगढ़ से सटे ओड़िशा के नुआपड़ा जिले में जोंक नदी में बना पुल बह गया है। इससे ओडिशा-छत्तीसगढ़ का सम्पर्क टूट गया है यह पुल छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और महासमुंद जिलों को जोड़ता है। दरअसल पश्चिम ओडिशा में हो रही लगातार बारिश से राज्य के की इलाकों में बाढ़ के हालात हैं।
पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा से एक तरफ जहां कुछ नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वंशावली नदी खतरे के निशान ऊपर प्रवाहित हो रही है। कुछ और नदियों के जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
बता दें सुनाबेड़ा अभयारण्य से निकली जोंक नदी पर साराबंगरू एवं आमानारा गांव के बीच बना पुल बीती रात भारी बारिश के कारण बह गया है। इससे किसी जनहानि की खबर नहीं है।
ओडिशा में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऊपरी हिस्से में भारी वर्षा के कारण महानदी समेत विभिन्न शाखा नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। इधर वंशावली, काशीनगर, ऋषिकुल्या, हरभंगी, नागवली नदियों में भी जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।