spot_img

रायपुर पुलिस में बड़ी सर्जरी, 6 SI समेत 40 पुलिस कर्मियों का हुआ ट्रांसफर…

HomeCHHATTISGARHरायपुर पुलिस में बड़ी सर्जरी, 6 SI समेत 40 पुलिस कर्मियों का...

रायपुर। सूबे की राजधानी में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कप्तान ने तबादले किए है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शहर में पदस्थ उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला आदेश में शहर के विभिन्न थानों से कुल 40 पुलिस जवान इधर से उधर किए गए है।

भैयाजी ये भी देखे : CM भूपेश की निकायों को सौग़ात, मिलेगी नियमितिकरण की 25 फ़ीसदी…

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी को यातायात में पदस्थ किया गया है। वही उप निरीक्षक अरविंद कुमार तेली को चौकी प्रभारी सिलयारी से थाना सिविल लाइन में पदस्थ किया गया है। इसके आलावा एसआई जहीर अहमद को थाना खरोरा से थाना सरस्वती नगर में तैनात किया गया है। वहीं सिराज खान को थाना विधानसभा से थाना अभनपुर में पदस्थ किया गया है।

देखिए पूरा आदेश…