spot_img

लापता हुए पूर्व पार्षद की खेत में मिली लाश…मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

HomeCHHATTISGARHलापता हुए पूर्व पार्षद की खेत में मिली लाश...मचा हड़कंप, हत्या की...

राजनांदगांव। पिछले दिनों लापता हुए पूर्व पार्षद की लाश आज बरामद हुई है। लाश मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के मुताबिक पार्षद की लाश वाटर पार्क के पास एक खेत में मिली है। पूर्व पार्षद का नाम रोशन साहू, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था।

भैयाजी ये भी देखे : पुलिस महकमे को मिले 61 वाहन, हाईवे पेट्रोलिंग, कानून व्यवस्था के…

                   इधर पुलिस इस मामलें में फौरी तौर पर इसे हत्या का मामला मान कर अपनी जाँच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है।

                 स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व पार्षद रोशन साहू पिछले कुछ दिन से वो परेशान चल रहा था। इस परेशानी के बीच ही अचानक रोशन घर से कहीं चला गया जिसके बाद वो घर ही नहीं लौटा था। इस बात की सुचना परिजनों ने पुलिस को भी दी थी।

भैयाजी ये भी देखे : खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ…सीएम भूपेश ने…

वही आज वाटर पार्क के पास एक खेत में उसकी लाश मिली। स्थानीय लोगों ने आज सुबह सबसे पहले शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हर एंगल से मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।