spot_img

International Women’s Day : राज्यपाल बोली, महिलाओं को बराबरी के अवसर मिलें

HomeCHHATTISGARHInternational Women's Day : राज्यपाल बोली, महिलाओं को बराबरी के अवसर मिलें

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर देश एवं प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भैयाजी ये भी देखे : बिजली बिल नहीं पटाने वाले 12261 उपभोक्ताओं सेे वसूले 09 करोड़,…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ घर-परिवार को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं।

International Women’s Day : बेटा और बेटी में ना हो भेद

महिला दिवस पर राज्यपाल ने कहा है कि हम सबको मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा, जिसमें बेटा और बेटी में कोई भेद ना हो। लड़कियों को भी लड़कों के समान ही आगे बढ़ने के अवसर मिले और बराबरी का अधिकार मिले। साथ ही सभी क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति नजरिए में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र की प्रगति होगी।राज्यपाल उइके ने कहा कि अब बेटियां बेड़ियां तोड़ रही हैं, रूढ़ियों को अपने हौसलों से हरा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : अब OTT प्लेटफॉर्म में भी दिखाई देगा डीडी इंडिया, यप्‍प टीवी के साथ हुआ MOU

बेटियां फाइटर प्लेन उड़ाकर आसमान को चूम रही है, अंतरिक्ष तक का सफर तय कर चुकी हैं। महिलाएं हर एक क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही है, लेकिन दकियानूसी सोच व पुरुषवादी मानसिकता आज भी महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। जरूरत है इस मानसिकता को बदलने की ताकि महिलाओं को बराबरी का मौका मिल सके। हमें पुरुष अथवा महिला प्रधान नहीं अपितु समान अवसरों वाला समाज चाहिए।