spot_img

Corona Update : देशभर में 22 हज़ार नए मरीजों की पहचान, 60 हज़ार हुए स्वस्थ

HomeNATIONALCorona Update : देशभर में 22 हज़ार नए मरीजों की पहचान, 60...

 

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए है। इन नए मरीजों के बाद इस समय देश में एक्टिव केस 2,53,739 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वहीं पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे पहुंच गई है। वहीं रिकवरी रेट फिलहाल 98.21 फीसदी है।

पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गई है।
डेली पॉजिटिविटी रेट 1.80% है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50% है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 325 लोगों की मौत हुई है। अब तक 75.81 करोड़ कोराना टेस्टिंग हुई है। पिछले 24 घंटों में 12,35,471 कोरोना जांच की गई है।

ग़ौरतलब है कि देश में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस के 25,920 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,27,80,235 हो गई थी। इसके साथ ही देश में 43 दिनों के बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से नीचे आ गयी है।