spot_img

Corona Update : ईलाज के बाद आज 2614 डिस्चार्ज, 2958 नए केस भी मिले

HomeCHHATTISGARHCorona Update : ईलाज के बाद आज 2614 डिस्चार्ज, 2958 नए केस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 2958 कोरोना (Corona) पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं इस संक्रमण से ठीक होने के बाद आज 2614 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना (Corona) से ठीक हुए मरीज़ों में 527 अस्पताल से और 2087 मरीज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं कोरोना (Corona) संक्रमण से प्रदेश में आज 16 मरीजों की मौतें दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है।
       प्रदेश में आज दुर्ग सम्भाग के दुर्ग जिले से 225, राजनांदगांव से 194, बालोद से 71, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से  62 मरीज़ मिले है। जबकि रायपुर सम्भाग के रायपुर से 336, धमतरी से 94, बलौदाबाजार से 118, महासमुंद से 90, गरियाबंद से 38 नए पॉजिटिव मामलें सामने आए है।
        बिलासपुर सम्भाग में बिलासपुर से 140, रायगढ़ से 229, कोरबा से 244, जांजगीर-चांपा से 277, मुंगेली से 46, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 7 केस मिले।
        सरगुजा सम्भाग के सरगुजा से 78, कोरिया से 43, सूरजपुर से49, बलरामपुर से 44, जशपुरसे 27 नए केस सामने आए है।
         बस्तर संभाग में आज बस्तर से 167, कोंडागांव से 78 ,दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 38, कांकेर से 89, नारायणपुर से 15, बीजापुर 66 और अन्य राज्य से 1 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश में एक्टिव के 27439 है। अब तक 1196 मरीजों की मौत हो चुकी है।