spot_img

आप ने पंजाब चुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, 30 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

HomeNATIONALआप ने पंजाब चुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, 30 सीटों...

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। अआप की ये दूसरी सूची है जिसमें 30 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

भैयाजी ये भी पढ़े : कल यूपी दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना…

ज़ारी सूचि के मुताबिक पंजाब के पठानकोट विधानसभा सीट पर विभूति शर्मा, गुरदासपुर से रमन बहेल, दिना नगर (एससी) से शमशेर सिंह को आप ने अपना उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कादियां विधानसभा सीट से जगरूप सिंह शेखावन, बटाला से शेर्री कलसी, फतेहगढ़ चूरियां से बलबीर सिंह पन्नू को प्रत्याशी घोषित किया है।

इसके आलावा अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप, अमृतसर साउथ से डॉक्टर इन्द्रबीर सिंह निज्जर, पट्टी से लालजीत सिंह भुल्लर, करतारपुर (एससी) से डीसीपी बलकार सिंह का नाम अपने उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया है।

साथ ही साथ शाम चौरासी (एससी) से डॉक्टर रावजोत सिंह, नवां शहर से ललित मोहन ‘बल्लू’ पाठक, खरार से अनमोल गगन मान और लुधियाना ईस्ट से दलजात सिंह ‘भोला’ ग्रेवाल को विधानसभा के मैदान में आप की तरफ से अधिकृत कर उतारा है।

पंजाब की महिलाओं को मिलेंगे एक हज़ार

पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “पंजाब में रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू किया कि 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता बनाती है। तो महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाएंगे। पंजाब में एक दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने करतारपुर के सराय खास गांव से अभियान की शुरुआत की।”

भैयाजी ये भी पढ़े : निकाय चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र ज़ारी, 30 बिंदुओं पर…

इस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए आप ने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया। जिसमें महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए मिस्ड कॉल देनी होगी। केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ इस नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी और राज्य में आप सरकार बनने के बाद उन्हें हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे।