spot_img

नवंबर से शुरू होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान, चार महीने तक चलेगा

HomeCHHATTISGARHBILASPURनवंबर से शुरू होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान, चार महीने तक चलेगा

बिलासपुर। एक नवंबर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) के बैनर तले प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी जो पूरे चार महीने जारी रहेगा। 31 मार्च को अभियान का समापन होगा। सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों पर फोकस रहेगा। अनुसूचित जाति जनजाति विधानसभा क्षेत्रों के अलावा उन विधानसभाओं पर जहां वर्ष 2018 के चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था, विशेष फोकस करेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : BREAKING: कोरोना से स्कूली छात्रा की मौत

सदस्यता अभियान में बूथ, सेक्टर और जोन कमेटियों के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन बूथों पर भी नजर रखेंगे जहां लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को पराजय का सामना करना पड़ा है। शहरी इलाकों में निचली बस्ती के अलावा व्यापारी, बुद्धिजीवी व नौकरी पेशा के साथ ही युवाओं पर नजर रहेगी। पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए युवाओें को प्राथमिक सदस्य बनाने पर जोर रहेगा।

शहर कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि एक नवंबर को सुबह 11 बजे शिव मंदिर तोरवा स्कूल के पास से अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि दोपहर तीन बजे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत ब्लाक के ग्राम कनेरी गोंदरा से अभियान की शुरुआत करेंगे।

भैयाजी ये भी देखे :  अंडरब्रिज में सजी थी जुए की फड़, पुलिस ने दबिश देकर 15 जुआरियों को पकड़ा, 4 लाख से ज्यादा जप्त

इसकी तैयारी में जुटने के लिए अभी से कमर कसने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पदाधिकारियों को इस संबंध में खास फोकस करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि 2023 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। अभी से बूथ स्तर (Pradesh Congress Committee) पर तैयारियां शुरू हो गई है। साथ ही बूथों में किसकी ड्यूटी रहेगी इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की भी तलाश की जा रही है।