spot_img

5 लोगों की निर्मम हत्या करने वाले पूर्व फौजी ने जेल में की आत्महत्या

HomeNATIONAL5 लोगों की निर्मम हत्या करने वाले पूर्व फौजी ने जेल में...

दिल्ली। गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क हत्याकांड मामले के हत्यारोपी ने दिल्ली की भोंडसी जेल में आत्महत्या (SUSIDE) कर ली है। भोंडसी जेल के टॉयलेट में आरोपी राय सिंह यादव ने खुदकुशी की।

जेल प्रबंधन ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों (SUSIDE) को दिया है। गुरुग्राम पुलिस इस मामले की तफ़्तीश कर रही है। फौजी राय सिंह यादव राजेंद्रा पार्क में 5 लोगों की बेरहमी से हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। गौरतलब है कि 23 अगस्त की देर रात पूर्व फौजी राय सिंह ने अपनी बीवी के साथ मिलकर अपनी बहू, किरायेदार उसकी बीवी और उसके दो बच्चों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना से इलाके में सनसनी मचा दी थी।

भैयाजी ये भी देखे : लखनऊ में पीएम मोदी, UP को देंगे करोड़ों की सौगात

24 अगस्त को हुई थी घटना

मालूम हो कि हरियाणा के गुरुग्राम में राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में यह दिल दहलाने वाली वारदात 24 अगस्त को हुई थी। खबरों के मुताबिक, पूर्व सैनिक ने अनैतिक संबंधों के संदेह में 5 लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी थी। मृतकों में दो महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल था। हत्यारोपी राय सिंह यादव उस मकान का मालिक था।

जहां उसने अपनी बहू, किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और उसके दो बच्चों को जान से मार डाला था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद थाना पहुंचकर आत्मसर्मपण किया था। आरोपी मकान मालिक ने पुलिस को बताया था कि उसे अपनी बहू और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों का संदेह था। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया गया था, जहां उसने अपनी जान (SUSIDE)  ले ली।