रायपुर। तक़रीबन हफ्ते भर दिल्ली जमावड़े के बाद छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी विधायक रायपुर लौट रहे है। रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह की अगुवानी में दिल्ली पहुंचे ये विधायक दिल्ली से एक विशेष विमान से लौट रहे है।
भैयाजी ये भी देखे : Breaking : “गोधन न्याय मिशन” होगा गठित, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे…
इनकी वापसी के साथ ही अब ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री के मसले पर एक बार फिर अल्प विराम लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से तकरीबन 50 की संख्या में विधायक और कांग्रेस के नेता लौट रहे है। गौरतलब है कि आज सुबह ही सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हुए है।