spot_img

इंडोनेशिया पहूँचा INS ऐरावत, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन कंटेनर सौपा

HomeINTERNATIONALइंडोनेशिया पहूँचा INS ऐरावत, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन कंटेनर सौपा

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का लैंडिंग शिप टैंक INS ऐरावत 24 अगस्त 2021 को इंडोनेशिया के जकार्ता में तंजुंग प्रियक पोर्ट पर 10 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन कंटेनर देने पहुंचा। इंडोनेशिया सरकार द्वारा कंटेनरों की आवश्यकता जताई गई थी, जिसके आधार पर आईएनएस ऐरावत द्वारा यह डिलिवरी की गई है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा अध्यक्ष साय का राहुल से 7 सवाल, ढाई ढाई साल…

इंडोनेशिया में जहाज से चिकित्सा का सामान उतरने का काम पूरा होने पर,चल रहे मिशन सागर के हिस्से के रूप में, आईएनएस ऐरावत इस क्षेत्र के अन्य मित्र देशों को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करना जारी रखेगा।

आईएनएस ऐरावत को जल और स्थल पर संचालन करने के लिए प्राथमिक भूमिका के साथ एचएडीआर मिशन करने के लिए भी बनाया गया है। आईएनएस ऐरावत पूर्व में हिंद महासागर में विभिन्न राहत प्रयासों का हिस्सा रहा है।

इससे पहले इसी जहाज ने चिकित्सा सहायता को ट्रांस-शिप किया था और 24 जुलाई 2021 को इंडोनेशिया को 05 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर (100 मीट्रिक टन) और 300 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर सौंपे थे।

समुद्री क्षेत्र में मिलकर कर रहे काम

भारत और इंडोनेशिया एक मजबूत सांस्कृतिक विरासत से बंधे हुए हैं और दोनों देश के बीच बेहतरीन साझेदारी हैं।

भैयाजी ये भी देखे : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक लाने वाले खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़…

दोनों देश एक सुरक्षित भारत-प्रशांत क्षेत्र की दिशा में समुद्री क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं नियमित रूप से द्विपक्षीय अभ्यास और समन्वित पहरेदारी भी करती हैं।