spot_img

सीएम भूपेश का जन्मदिन, कैबिनेट संग काटा केक, रमन-बृजमोहन ने भी दी बधाई

HomeCHHATTISGARHसीएम भूपेश का जन्मदिन, कैबिनेट संग काटा केक, रमन-बृजमोहन ने भी दी...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके जन्मदिन के अवसर पर मुलाकात कर उनकी कैबिनेट के तमाम मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि पहुंचे। जहाँ उन्होंने अपने जनप्रिय नेता को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भैयाजी ये भी देखे : विष्णुदेव साय का करारा तंज़, सीएम बदलते-बदलते कांग्रेस आरोपियों को बदलने…

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी पहुंचे जहाँ उन्होंने सीएम भूपेश से केक कटवा कर उन्हें बधाई दी।

सीएम भूपेश को लड्डू से तौला गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के पर उन्हें बूंदी के विशाल लड्डू से भी तौला गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, सभापित प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेताओं ने भी दी बधाई

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सूबे के भाजपा नेताओं ने भी बधाइयां दी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। डॉ रमन ने ट्वीट करते हुए लिखा “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करता हूँ।”

इधर पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। बृजमोहन ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है आप छत्तीसगढ़ को उत्तरोत्तर विकास की ओर लेकर जाएंगे।”