spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, दूसरी बार हुए थे कोरोना संक्रमित…

HomeUncategorizedपूर्व मुख्यमंत्री का निधन, दूसरी बार हुए थे कोरोना संक्रमित...

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार तड़के शिमला में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के डॉ. जनक राज ने बताया कि वीरभद्र सिंह ने तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली।

वीरभद्र को 11 जून को दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाया गया। नौ बार के विधायक और पांच बार के सांसद वीरभद्र ने छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने पहले 1983 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक, 2003 से 2007 तक और 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे मार्च 1998 से मार्च 2003 तक विपक्ष के नेता भी रहे।