spot_img

नवतपे का आज आखिरी दिन, मौसम में आया बदलाव, उमस बढ़ी तापमान घटा

HomeCHHATTISGARHनवतपे का आज आखिरी दिन, मौसम में आया बदलाव, उमस बढ़ी तापमान...

रायपुर : केरल में गुरुवार को मानसून दस्तक देगा। केंद्रीय मौसम विभाग नई दिल्ली के अनुसार मानसून पूर्व की अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होने लगी है। छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व की स्थिति का निर्माण होना प्रारंभ हो गया है।

अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते जहां आसपास के जिलों में हल्की वर्षा हुई है वहीं तापमान में गिरावट आते ही उमस में वृद्धि हुई है। उमस के कारण शहरवासियों का बुरा हाल है।

दिन भर रात भर पंखे कूलर एवं एसी में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। केंद्रीय मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार यदि तीन जून को केरल तट से मानसून टकराता है तो एक दो दिनों में प्री मानसून वर्षा प्रारंभ होने का अनुमान है।

नवतपे का आखिरी दिन होने के कारण आज सुबह से ही हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक आपमान दोपहर 12.50 बजे 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।