spot_img

महेश जेठमलानी भेजे जांएगे राज्यसभा, भाजपा के कद्दावर नेता राम जेठमलानी के बेटे है महेश…

HomeNATIONALमहेश जेठमलानी भेजे जांएगे राज्यसभा, भाजपा के कद्दावर नेता राम जेठमलानी के...

नई दिल्ली। सांसद रघुनाथ महापात्रा की जगह पर भाजपा ने महेश जेठमलानी को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है।
भाजपा की तरफ से महेश का नाम राज्यसभा सांसद के लिए नामित किया गया है। महेश पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी के बेटे है। जिन्हें अब सांसद रघुनाथ महापात्रा के निधन से खाली हुई सीट के लिए नामित किया गया है। जानकारी के मुताबिक बतौर राज्यसभा सांसद उनका कार्यकाल मई 2024 तक रहेगा।

महेश जेठमलानी ने दिया था इस्तीफ़ा

गौरतलब है कि महेश की गिनती देश के प्रमुख वकीलों में होती है। महेश जेठमलानी भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका में रहे है। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके हैं।

वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ महेश ने मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले वर्ष भी मनोनयन कोटे से उनके राज्यसभा जाने की चर्चा थी, हालांकि तब जस्टिस गोगोई को मनोनीत किया गया था।