spot_img

शांति की अपील के साथ धनखड़ ने ली ममता के स्वास्थ्य की जानकारी

HomeNATIONALCOUNTRYशांति की अपील के साथ धनखड़ ने ली ममता के स्वास्थ्य की...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वास्थ के बारे में जानकारी लेते हुए राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन शुक्रवार को एसएसकेएम अस्पताल में घायल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देखने गए। उनके बाएं पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ और वह अस्पताल में बिस्तर पर हैै।

धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, मुख्यमंत्री स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने और सामान्य स्थिति में लौटने की कामना करते है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पनपता है। पश्चिम बंगाल अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह समय शांति और सद्भाव का है। सभी से शांति बनाए रखने अपील करते है।