spot_img

बीजेपी ने प्रदेशाध्यक्ष बदले, 6 राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की, देखे किसे मिली कहां जिम्मेदारी

HomeNATIONALबीजेपी ने प्रदेशाध्यक्ष बदले, 6 राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की,...

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह ली है। BJP के आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा करते हुए कहा गया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार राज्य के भाजपा अध्यक्ष के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को नियुक्त किया है।” जायसवाल वर्तमान में बिहार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री हैं और वैश्य समुदाय से आते हैं।

दिलीप जायसवाल को मिली बिहार की जिम्मेदारी

दिलीप जायसवाल 2009 से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और यह उनका तीसरा कार्यकाल है। जायसवाल मौजूदा समय में बिहार सरकार में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। जायसवाल 2009 से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। यह जायसवाल का तीसरा कार्यकाल है। जायसवाल वैश्य समुदाय से आने वाले आते हैं। सीमांचल क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राजस्थान में मदन राठौड़ की नियुक्ति

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राठौड़ के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए, पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मदन राठौड़ के ऊर्जावान नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में बीजेपी राज्य में नई सफलताओं की ओर बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने भगवान राम से राठौड़ के उत्कृष्ट कार्यकाल की प्रार्थना की।

छह राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त

भाजपा ने छह राज्यों में भी नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। असम के प्रभारी की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी को सौंपी गई हैं। चंडीगढ़ का प्रभारी सांसद अतुल गर्ग को नियुक्त किया गया है। अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। वहीं डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।