spot_img

बंगाल में महिला को सड़क पर घसीटा, नंगाकर पीटा

HomeNATIONALबंगाल में महिला को सड़क पर घसीटा, नंगाकर पीटा

​​​​​​​कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भाजपा बनाम TMC की लड़ाई शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कूचबिहार जिले में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारी रोसोनारा खातून को घर से खींचकर सड़क पर घसीटा गया और नंगा कर पीटा गया।

घटना की शिकायत बंगाल भाजपा के नेताओं ने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग से की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि महिला मोर्चा की एक नेता की गोखसदांगा में TMC के गुंडों ने पिटाई की। सार्वजनिक रूप से उनके कपड़े फाड़ दिए। वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही।

घटना पर पुलिस ने कहा- मामले को राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। 3 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला के एक रिश्तेदार को भी तस्वीरें खींचने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित महिला का बयान

कूच बिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने बताया- TMC की महिलाओं ने उन्हें नंगा कर दिया और पानी में डुबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर TMC में नहीं शामिल हुई तो और प्रताड़ित किया जाएगा। मैं बेहोश हुई तो छोड़ दिया गया।

TMC ने क्या कहा

TMC के एक नेता ने बताया- पीड़ित के पिता की शिकायत में कहा गया है कि पारिवारिक विवाद की वजह से पड़ोसियों ने उकी बेटी पर हमला किया। उन लोगों ने बेटी के बाल पकड़े। उसे घसीटा और निर्वस्त्र कर पिटाई की। घटना संपत्ति के एक विवाद से जुड़ा है। इसे सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जा रही है। बाद में महिला ने पिता ने मीडिया से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने की वजह से उस पर हमला हुआ।