spot_img

MP-राजस्थान सहित 9 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जून में अब तक सामान्य से 14% कम बारिश

HomeNATIONALMP-राजस्थान सहित 9 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जून में...

दिल्ली। मानसून रविवार (30 जून) को पूरे देश को कवर कर लेगा। शनिवार (29 जून) को मानसून उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगे बढ़ गया। अब सिर्फ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान के हिस्से बाकी हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक परिस्थितियां बनी हुई हैं। आमतौर पर मानसून के पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तारीख 8 जुलाई है। हालांकि, इस बार इसके एक हफ्ते पहले ही सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना है।

IMD ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी है। गुजरात, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 2 जुलाई के बाद पूरा सेंट्रल इंडिया तेज बारिश की जद में होगा। नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट है। मेघायल, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 जून से 3 जुलाई के बीच 64.5 से 204.4mm बारिश होने की संभावना है।