spot_img

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक, बहन इला के पति का हुआ निधन

HomeCHHATTISGARHविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक, बहन इला के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति, डॉ. रमन सिंह के जीजाजी महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया है। महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक का वातावरण है। स्वर्गीय कल्चुरी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में बेटा साकेत, बहू शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु, बहू कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका शामिल हैं। शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी जी का अंतिम संस्कार राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।