spot_img

मानसून चार दिन बाद पहुंचेगा ओडिशा-महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों में हीटवेट का अलर्ट

HomeNATIONALमानसून चार दिन बाद पहुंचेगा ओडिशा-महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों में...

दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून के 4 दिन में पहुंचने की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि MP के कई जिलों में 60 KMPH की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, IMD ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन तापमान 47 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। बिहार में 24 घंटे में लू से 17 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में तापमान 46.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। छत्तीसगढ़ में गर्मी को देखते हुए समर वैकेशन 25 जून तक बढ़ाई गई हैं। स्कूल 26 जून से खुलेंगे।