spot_img

देश के 22 राज्यों में आज बारिश का अनुमान, बिहार में हीटवेव से 8 मौतें

HomeNATIONALदेश के 22 राज्यों में आज बारिश का अनुमान, बिहार में हीटवेव...

दिल्ली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने देश के 22 राज्यों में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

इधर बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी के चलते अगले 5 दिन बारिश का दौर रहेगा। भोपाल में सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। यहां 19-20 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

बारिश हुइ फिर भी तापमान में गिरावट नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौर के बावजूद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं होगी, लेकिन उसके बाद टेम्परेचर 2-3 डिग्री नीचे आ सकता है। रविवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हुई। गुजरात के द्वारका में सबसे ज्यादा 23 CM बारिश दर्ज की गई।

प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री

  • सोमवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर था। यहां तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में 2 दिन तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट है।
  • बिहार में हीटवेव से 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पंजाब, दिल्ली, बिहार और झारखंड में सीवियर हीटवेव की चेतावनी है।
  •  जम्मू, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका है।
  • ओडिशा में 20 जून तक उमस भरी गर्मी रहेगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव रहेगी।