spot_img

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून के चलते गर्मी से राहत, 17 जून से गिरेगा तापमान

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में प्री मानसून के चलते गर्मी से राहत, 17 जून से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को दोपहर के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज धूप के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

16 जून तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 17 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 17 जून से प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3°C तक की गिरावट होने की संभावना है।

तार पर गिरे पेड़ की डाल

बारिश होने की वजह से शहर में एक-दो घंटों तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं, ग्रामीण इलाकों में शाम तक बिजली गुल रहने की उम्मीद है। वहीं, बारिश के कारण कुछ जगह पर बिजली उपकरणों में खराबी आई है। वहीं, बिजली विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ जगहों पर तेज हवाओं की वजह से पेड़ की डाल बिजली की तारों पर गिर गई थी।

प्री मानसून ने दी दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। प्री मानसून की दस्तक के साथ ही अब कई जिलों में लगातार बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में अगले हफ्ते तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

इसके साथ ही प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाए रहेंने। राज्य में लगातार बारिश की वजह से आने वाले हफ्ते में तापमान में भी भारी गिरावट आने की संभावना है। वहीं आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा था।