spot_img

शादी का झांसा देकर थर्ड जेंडर का किया शोषण, केस दर्ज

HomeCHHATTISGARHशादी का झांसा देकर थर्ड जेंडर का किया शोषण, केस दर्ज

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ट्रांसजेंडर ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दोनों राजधानी रायपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। युवक ने ट्रांसजेंडर से घर बनाने के लिए लाखों रुपए भी लिए थे।अब शादी से इंकार कर युवक लापता हो गया है।

पीड़ित थर्ड जेंडर ने आरोपी की शिकायत बालको थाना में की है। ट्रांसजेंडर ने पुलिस को बताया कि बिलाईगढ़ के मड़वाघाट गांव का रहने वाला युवक पीतांबर बंजारे और वो दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। दोनो रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पति-पत्नी के रूप में रहते थे। जब ट्रांसजेंडर ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने मना कर दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

युवक अब अचानक कहीं लापता हो गया है। थर्ड जेंडर उसके गृहग्राम भी पहुंचकर उसके परिजनों को आपबीती बताई, लेकिन इसके परिजनों ने उसे ही डांट फटकार कर भगा दिया। थर्ड जेंडर जिसके बाद बालको थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कोरबा एएसपी नेहा वर्मा ने बताया कि दोनों के बीच संबंध थे।
शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।