spot_img

गुजरात में मानसून रुका, वाराणसी में हीटवेव से विदेशी टूरिस्ट सहित 3 की मौत

HomeNATIONALगुजरात में मानसून रुका, वाराणसी में हीटवेव से विदेशी टूरिस्ट सहित 3...

दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। वहीं, गुजरात में चार दिन पहले एंट्री लेने के बाद मानसून रुक गया है। बीते दो दिनों में एमपी-राजस्थान के 10 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10-14 जून के बाद से मानसून कमजोर हुआ है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में मानसून में देरी हो रही है।

मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में इसकी 18-19 जून तक एंट्री होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम) में आज यानी 16 जून से 19 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 64 से 115 मिमी बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज के साथ बिजली के चमकने का भी अनुमान है।

वाराणसी में हीटवेव से 3 की मौत

उधर, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हीटवेव का दौर जारी है। वाराणसी में गर्मी से महिला पर्यटक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पंजाब के अबोहर में शनिवार को पारा 47.1°C और दिल्ली में पारा 46°C रहा। आईएमडी के मुताबिक, इन राज्यों समेत बिहार और झारखंड में 18 जून तक सीवियर हीटवेव का असर बना रहेगा। वहीं, एमपी, यूपी, राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी 17 जून तक हीटवेव चलेगी।

सिक्किम सीएम ने मंगन का दौरा किया

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को मंगन में तेज बारिश के बाद बिगड़ी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंगन में 6 लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। माजुवा में भी लैंडस्लाइड के कारण 3 लोग मारे गए और कई घायल हुए। कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए, 67 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सीएम ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं, ऐसे में खाने-पीने का सामान महंगा हो गया है। हम लोगों की मदद कर रहे हैं। मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके घर बनवाए जाएंगे।

गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ा

अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है। आईएमडी के मुताबिक ​​​​​​अगले 5 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।