spot_img

डैम में डूबने से 2 छात्रों की मौत, 1 गंभीर

HomeCHHATTISGARHBILASPURडैम में डूबने से 2 छात्रों की मौत, 1 गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (BILASPUR NEWS) में डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा छात्र गंभीर है। छात्र जन्मदिन पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। तभी डैम में नहाते समय यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक छात्र राजा कश्यप नहाते समय डूब रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में उसके दो दोस्त गहराई में चले गए। राजा को बचाने की कोशिश करने वाले दोनों दोस्त डूब गए, जबकि राजा के फेफड़ों में पानी जाने से वह गंभीर हो गया। पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं राजा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना रतनपुर क्षेत्र के लछनपुर स्थित चचई डैम की है।

भैयाजी ये भी देखें : दुल्की लौह अयस्क खान से उत्पादन शुरू, BSP डायरेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

कोटा SDOP आशीष अरोरा ने बताया कि शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र (BILASPUR NEWS)  के दयालबंद नारियल कोठी के रहने वाले 16 से 18 साल के 5 स्टूडेंट अपने दोस्त अंकित के जन्मदिन पर पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर बाइक में सवार पांचों दोस्त रतनपुर से सात किलोमीटर दूर कलमीटार-लछनपुर स्थित चचई डैम पिकनिक मनाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां सभी डैम में उतरकर नहा रहे थे। तभी राजा कश्यप गहराई में जाकर डूबने लगा। उसे डूबते देखकर अंकित पनिकर और आकाश कश्यप बचाने के लिए गहराई में चले गए। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखकर किनारे मौजूद नवीन पनिकर और प्रेम कश्यप ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। लेकिन, तब तक तीनों गहराई में समा गए थे।

आसपास के लोगों ने बचाई एक की जान

तीन लड़कों के डूबने (BILASPUR NEWS)  की जानकारी दोपहर करीब 3 बजे आसपास के लोगों को हुई। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस के साथ ही SDOP आशीष अरोरा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से एक छात्र राजा कश्यप को बाहर निकाला गया। उसके पेट में पानी चला गया था और वह बेहोश हो गया था। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने गहराई में जाकर निकाला शव

राजा कश्यप को गंभीर हालत में बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने अंकित और आकाश की भी तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें भी ग्रामीणों ने गहरे पानी में ढूंढ कर बाहर निकाल लिया। लेकिन, काफी देर होने के कारण उनकी मौत हो गई थी।

दोस्तों ने दी परिजन को सूचना

मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची, इससे पहले ही नवीन पनिकर और प्रेम कश्यप ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी थी। लिहाजा, जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए थे। बच्चों के शव को जब पानी से बाहर निकाला गया, तब परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे।