spot_img

नाटो के सैन्याभ्यास में शामिल होगी रूसी नौसेना, 10 साल बाद लेगी हिस्सा

HomeINTERNATIONALनाटो के सैन्याभ्यास में शामिल होगी रूसी नौसेना, 10 साल बाद लेगी...

मॉस्को। तक़रीबन 10 साल बाद अब नाटो सदस्यों के साथ रूसी नौसेना (Russian navy) संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी। इसके लिए रूसी नौसेना की तरफ से पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि रूस के ब्लैक सी फ्लीट की तरफ से ज़ारी एक बयान में इस बात की पुष्टि किए जाने की बात कही गई थी।

भैयाजी ये भी पढ़े : हाईकोर्ट ने किया न्यायधीशों का तबादला, जानिए किन्हें किस जिले की मिली जिम्मेदारी

समाचार एजेंसी में छपी खबरों के मुताबिक अमन -2021 बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास अलगे साल के फरवरी महीने में आयोजित होगा। इस अभ्यास का आयोजन कराची के तट पर आयोजित किया जा रहा है।

इस सैन्य अभ्यास में अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, तुर्की, फिलीपींस, मलेशिया, श्रीलंका और इंडोनेशिया सहित 30 से अधिक देश हिस्सा लेंगे।

Russian navy का दिखेगा जलवा

रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से ज़ारी एक बयान में ये कहा गया है कि रूस एक युद्धपोत, एक गश्ती जहाज, एक रेस्क्यू टग, एक मरीन कोर यूनिट, एक माइन क्लीयरेंस स्कवाड और एक समुद्र-आधारित हेलीकॉप्टर अभ्यास के लिए भेजेगा। आखिरी बार रूसी नौसेना (Russian navy) ने नाटो गठबंधन की नौसेना बलों के साथ 2011 में संयुक्त अभ्यास में भाग लिया था जो स्पेन में हुआ था।

इधर नाटो के एक अधिकारी ने कहा कि 30 सदस्यीय सैन्य ब्लॉक के पास रूस के साथ अभ्यास करने के लिए वर्तमान में कोई योजना नहीं है, लेकिन निर्णय लेने के लिए राष्ट्रों की भागीदारी उनके ऊपर थी।

भैयाजी ये भी पढ़े : किसान आंदोलन पर मोदी का ट्वीट, कहा- एक बार इनकी बात भी सुने…

नाटो के अधिकारी ने कहा “2014 में यूक्रेन से क्रीमिया के रूस के अवैध और नाजायज कब्जे के परिणामस्वरूप हमारा व्यावहारिक सहयोग नहीं है। सितंबर में रूसी सेना के जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव के नाटो प्रमुख पर रूसी (Russian navy) सीमा पर अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का आरोप लगाया।