spot_img

पुलिस को गौ हत्या की जानकारी देनी पड़ी भारी, महिला पत्रकार पर भीड़ ने किया हमला

HomeNATIONALपुलिस को गौ हत्या की जानकारी देनी पड़ी भारी, महिला पत्रकार पर...

कर्नाटक। कर्नाटक के हासन जिले में कार्यरत महिला पत्रकार पर भीड़ द्वारा हमला (Attack) करने की जानकारी सामने आ रही है। महिला पत्रकार पर भीड़ ने इसलिए हमला किया, क्योंकि उसने अवैध रूप से गौ हत्या करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को दी थी। महिला की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करके मामलें में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ कार्रवाई की जा रही है।

भैयाजी ये भी पढ़े :  MODI के नामांकन में एकजुटता दिखाएगा NDA, सभी नेता रहेंगे मौजूद

यह है पूरा मामला

दरअसल, यह यह घटना हासन जिले के पेंशन मोहल्ले का है। यहाँ इस महिला पत्रकार पर गुस्साई भीड़ ने हमला किया साथ ही उसके साथ र्दव्यवहार और छेड़छाड़ भी की। महिला (Attack) का आरोप है कि हसन बाबू और रहमान नाम के दो व्यक्ति अवैध रूप से चार बूचडख़ाने चला रहे थे। ये दोनों पशु-तस्कर और शातिर अपराधी हैं। यह भी पता चला है कि उनके इस अवैध बूचडख़ानों में करीब 100 मवेशी थे।

भैयाजी ये भी पढ़े : कर्मचारियों और उनके परिजनों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगा TATA STEEL

वही महिला पत्रकार पशु प्रेमियों और पुलिस अफसरों के साथ चार अवैध बूचडख़ानों और पांच मवेशी होडिंज़्ग स्पॉट पर जाने की कोशिश कर रही थी। महिला ने जानवरों को बचने के लिए अवैध बूचडख़ानों को खोलने (Attack)  की कोशिश भी की , जिससे गुस्साई भीड़ एकत्र हो गई।

भैयाजी ये भी पढ़े : Accident: बालू से भरा ट्रक तेज रफ्तार स्कार्पियों पर पलटा, 8 लोगों की मौत

महिला पत्रकार का यह भी आरोप है कि भीड़ के हमला करने के साथ साथ यह भी आरोप लगाया है कि भीड़ ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ भी की, साथ ही धमकी भी दी कि उसने यह जगह नहीं छोड़ी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। महिला पत्रकार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ मवेशियों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। शेष मवेशियों और महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने वालों का पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।