spot_img

Kidney stone की समस्या के लिए करें ये घरेलु उपचार, पाएं राहत

HomeLIFESTYLEKidney stone की समस्या के लिए करें ये घरेलु उपचार, पाएं राहत

हेल्थ। किडनी स्टोन(Kidney stone) यानि कि पथरी। यह समस्या बढ़कर बहुत तकलीफ देती है। इसके बढ़ने से पेट में असहनीय दर्द शुरू हो जाता है।बाद में ऑपरेशन कराने जैसी स्थिति आ जाती है। किडनी स्टोन (Kidney stone) होने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमे ज्यादातर खाने में आये कंकड़ पत्थर का सेवन देखा गया है।
भैयाजी ये भी पढ़ें –Winter fashion : ऐसा रखें अपना विंटर कलेक्शन, स्टाइलिश लुक के…

नुकसानदायक टॉक्सिन को बाहर निकलना

 

गौरतलब है क़ि किडनी शरीर में पानी, केमिकल और मिनरल के स्तर को सही बनाए रखने का महत्वपूर्ण काम करती है। किडनी का मुख्य काम शरीर से नुकसानदायक टॉक्सिन को बाहर निकालने का है। इसके अलावा खून को जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने का भी काम किडनी करती है। ऐसे में किडनी स्टोन (Kidney stone)एक गंभीर बीमारी है।

आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्यूंकि आज हम आपको कुछ घरेलु उपाय व सेवन से इस समस्या का निजात जरूर दिलाएंगे। जिससे डाक्टरी इलाज़ के साथ यदि आप इस तरीके को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप बहुत जल्द ही स्वस्थ हो जायेंगे। तो चलिए जानते है क्या खाये और कैसे।

जैतुन का तेल

किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण का प्रतिदिन सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्यी दूर होती है।

Kidney stone
Kidney stone

अनार

अनार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. अनार का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या से आराम मिलता है. अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं और अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

Kidney stone
Kidney stone

आंवला

आंवले का सेवन स्टोन की समस्या में फायदेमंद होता है। अगर आप किडनी में स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना एक चम्मच आंवले के पाउडर का सेवन करें। आंवले के पाउडर का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या दूर होती है।

Kidney stone
Kidney stone

पानी

किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। पानी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। पानी का अधिक सेवन करने से यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॅाक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

Kidney stone
Kidney stone

सेब

सेब में काफी मात्रा में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है। जो किडनी स्टोन को छोटे- छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। सेब का सिरका शरीर से टॅाक्सिन को बाहर निकालने में भी सहायक होता है।

Kidney stone
Kidney stone

भैयाजी ये भी पढ़ें –ENO से करें सिर्फ 15 दिनों में कोहनी का कालापन दूर,…