spot_img

IPL 2020: रोहित की शानदार पारी, ट्राफी पर मुंबई का कब्जा

HomeNATIONALIPL 2020: रोहित की शानदार पारी, ट्राफी पर मुंबई का कब्जा

दुबई: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीजन 13 के फाइनल मुकाबले (IPL 2020) में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा (IPL 2020) जमाया है। आईपीएल हिस्ट्री में मुंबई इंडियंस सबसे कामयाब टीम है जिसने सबसे ज्यादा 5 बार ये खिताब जीत लिया है।

भैयाजी ये भी देखे – Marwahi by election : रुझान में कांग्रेस 3664 मतों से आगे, बीजेपी 4856 पर

IPL 2020:रोहित शर्मा ने बनाए  68 रन

IPL सीजन 13 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 156 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 157 रनों का टारगेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 56 रनों की पारी खेली।

भैयाजी ये भी देखे-Gold Price : धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में इज़ाफ़ा

जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 157 रन बनाते हुए जीत दर्ज (IPL 2020) कर ली। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। रोहित की टीम ने दुबई में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया. गंभीर ने कहा, हम कहते रहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. क्यों? क्योंकि उनकी अगुआई वाली टीम ने दो विश्व कप और तीन आईपीएल खिताब जीते हैं. उन्होंने कहा, रोहित ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. भविष्य में अगर उसे भारत की सीमित ओवरों या टी-20 टीम की कप्तानी नहीं मिलती तो यह शर्मनाक होगा.