spot_img

बीजेपी की बारात पर बोले CM, कार्यकर्ताओ को कुछ तो करना पड़ेगा

HomeCHHATTISGARHबीजेपी की बारात पर बोले CM, कार्यकर्ताओ को कुछ तो करना पड़ेगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) आज बिलासपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने रायपुर से रवाना हो गए है। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहा हूं। इससे पहले यह सम्मेलन जगदलपुर में किया गया और आज बिलासपुर में हो रहा है। इसके बाद सरगुजा और रायपुर में किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : नितिन गडकरी से मिले टेकाम, अंबिकापुर बनारस रोड के लिए मांगा…

भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन द्वारा कांग्रेस के रिपोर्ट कार्ड के सवाल पर सीएम भूपेश ने कहा मोदी सरकार का तो हमने रिपोर्ट कार्ड अब तक नही देखा। तेल, अनाज, पेट्रोल-डीजल की कीमत अब तक कितना बढ़ाया पहले वो बताए। इनके रिपोर्ट कार्ड में लॉकडाउन, नोटबंदी, 2000 की नोटबनादी है। अब तक चिप्स वाले नोट का पता नही चल पाया।

भाजपा गोठान में गाय नहीं वोट खोजने गए थे

भाजपा कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन पर सीएम बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) ने कहा कार्यकर्ता है कुछ ना कुछ काम तो देना पड़ेगा। छत्तीगढ़ में इनकी कोई गुंजाइश नहीं है। हमने व्यापार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई काम किए है। रोजगार और निर्माण कार्यों में भी कई कार्य किए है। इसके अलावा संस्कृति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। ये गोठान गए थे गाय खोजने नही वोट खोजने गए थे। भाजपा के लिए राम और गाय दोनो वोट का माध्यम है।

अब IT वाले यहां किराए का मकान देख लें

छत्तीसगढ़ में आईटी छापे पर मुख्यमंत्री बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) ने कहा ईडी के अधिकारी यहा परमानेंट रहने लग गए है। उन्होंने अपने बच्चो का एडमिशन भी यहां के स्कूल में करवा लिया है। फरवरी मार्च तक जब तक लोकसभा ना हो जाए तब तक उनका एक सत्र हो जाएगा। अब आइटी वाले भी आ रहे है, वे भी किराए से मकान देख लें।