spot_img

मानसून अब 7 जून को पहुंचने का आसार

HomeNATIONALमानसून अब 7 जून को पहुंचने का आसार

दिल्ली। मानसून का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार केरल मेें मानसून एक सप्ताह की देरी से 7 जून को दस्तक देगा। यह आम तौर पर एक जून को केरल आ जाता है। इससे पहले मौसम विभाग ने 4 जून को मानसून केरल तट से टकराने की संभावना व्यक्त की थी।

भैयाजी यह भी देखे: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस MLA का आवास भी फूंका

विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का (IMD) क्षेत्र बना हुआ है और बादल छाए हैं। जल्द ही तेज चक्रवाती हवाएं केरल तट की ओर मानसून को आगे बढ़ा सकती हैं। अगले दो-तीन दिन में स्थितियों में सुधार की संभावना है। मौसम विभाग पहले ही जून से सितंबर तक देश में मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी कर चुका है। मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेनरॉय के मुताबिक अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन ऐसे समय बना है, जब हम केरल तट से मानसून टकराने की उम्मीद कर रहे थे।

क्यों लेट हुआ

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिणी अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाएं औसत समुद्र तल से 2.1 किमी ऊपर तक चल रही हैं, जिससे मानसून प्रभावित हो सकता है। विभाग ने यह भी साफ किया कि जरूरी नहीं कि मानसून अन्य हिस्सों में भी देर से आए। आने वाले दिनों में इस बारे में तस्वीर साफ होगी। इस बीच, पूर्वी भारत के राज्यों विशेषकर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में गर्मी से लोग बेहाल हैं। आने वाले दिनों में पूर्वी भारत के राज्यों में हीट वेव चलेगी।