spot_img

सर्व आदिवासी और गोंडवाना समाज के पदाधिकारी समेत 300 से ज़्यादा भाजपा में शामिल

HomeCHHATTISGARHसर्व आदिवासी और गोंडवाना समाज के पदाधिकारी समेत 300 से ज़्यादा भाजपा...

रायपुर। सूबे की राजधानी रायपुर में आज आदिवासी समाज, गोंडवाना समाज समेत कई समाज और संगठनों के 300 से ज़्यादा लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है। भाजपा में प्रवेश करने वालों में इनमें कई प्रतिष्ठित समाजसेवियों व संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल है, साथ ही साथ कई रिटायर्ड अधिकारीयों ने भी भाजपा का दामन थामा है।

भैयाजी ये भी देखे : किसान सभा ने की गेवरा परियोजना विस्तार की जन सुनवाई स्थगित…

भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। भाजपा में प्रवेश करने वालों में ज्यादातर सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना समाज के लोग शामिल है।

पीआर निर्मल पूर्व संयुक्त कलेक्टर, भूपेंद्र दर्रो संरक्षक गोंडवाना समाज युवा प्रभाग बस्तर संभाग, चंद्रशेखर मंडावी ब्लॉक उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक ने भाजपा प्रवेश किया।

भैयाजी ये भी देखे : World Environment Day : सीएम बघेल ने रोपा आंवला का पौधा,…

वहीं इनके आलावा रमेश मंडावी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज कांकेर, जितेंद्र मरकाम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज धनेलीकन्हार, विष्णु कावड़े क्षेत्रीय अध्यक्ष गोंडवाना समाज, कांकेर, विकेश कुमार हिचामी प्रदेश संगठन मंत्री गोंड महासभा समेत 377 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है।