spot_img

भाजपा के हुए “सुपरस्टार अनुज” पूर्व IAS त्यागी ने भी ली भाजपा की सदस्यता

HomeCHHATTISGARHभाजपा के हुए "सुपरस्टार अनुज" पूर्व IAS त्यागी ने भी ली भाजपा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई में आज सूबे के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा समेत कई बड़े और नामचीन लोगों ने प्रवेश किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले, पूर्व IAS आरपीएस त्यागी, अमर बंसल, राजेंद्र नायक, वियजकुमार ध्रुव, एड्वोकेट निशांत श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में यहाँ पहुंचे लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : जूनियर जोगी ने कार्यकर्ताओं के नाम लिखा खत,…

गौरतलब है कि अनुज शर्मा का नाम छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के कई प्रांतों में एक सफल एक्टर रूप में मशहूर है। अनुज के आलावा राधेश्याम बारले और पूर्व IAS आरपीएस त्यागी के भाजपा प्रवेश से पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा हो सकता है। क़यास ये भी लगाए जा रहे है कि पार्टी इन तीनों लोगों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। ऐसी भी सूचना है कि पद्मश्री अनुज शर्मा को आने वाले विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार सीट से उतर सकते हैं।

भैयाजी ये भी देखे : कोरोना से सूबे में बड़ी राहत, प्रदेश के 14 जिलों में नहीं है एक भी सक्रिय मरीज

वहीं डॉ. राधेश्याम बारले की बात की जाए तो वे दुर्ग जिले के पाटन इलाके के रहने वाले हैं। एम.बी.बी.एस. के पढ़ाई करने वाले डॉ. बारले के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच अब ये भी कहा जा रहा है कि उन्हें भाजपा दुर्ग जिले के ही किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। चूकिं दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों में से अभी भाजपा के पास यहां केवल एक सीट है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि डॉ. राधेश्याम बारले को किसी एक सीट से चुनावी मैदान पर उतारा जा सकता है।