spot_img

बिलासपुर से नागपुर तक फिर दौड़ रही “वंदे भारत एक्सप्रेस”16 की जगह लगाई केवल 8 बोगी

HomeCHHATTISGARHBILASPURबिलासपुर से नागपुर तक फिर दौड़ रही "वंदे भारत एक्सप्रेस"16 की जगह...

 

रायपुर। बिलासपुर से नागपुर के लिए एक बार फिर से दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी रेलवे बोर्ड ने घटा दी है। पहले 16 बोगी के साथ यह ट्रेन दौड़ती थी लेकिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या शुरू से कम होने के कारण बोर्ड को घाटा हो रहा था, इसलिए अब आठ बोगी के साथ यह ट्रेन चल रही है। 11 दिसंबर 2022 से वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई थी।

उस दौरान ज्यादातर ट्रेंनें या तो रद थी या घंटों लेट चल रही थी। मजबूरी में विकल्प के तौर पर यात्रियों ने अधिक किराया देकर वंदे भारत में ही सफर किया। बाद में अन्य एक्सप्रेस, लोकल ट्रेनों की स्थिति सामान्य होने पर वंदे भारत की 70 प्रतिशत सीटें खाली रही, इससे रेलवे को रोज लाखों का राजस्व नुकसान उठाना पड़ा था।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्यां बढ़ने के बाद ही वंदे भारत में बोगी की संख्यां बढ़ाई जा सकती हैं। पिछले दिनों अचानक से वंदे भारत का संचालन बंद कर दिया गया था,हालांकि कुछ दिनों के बाद ही वंदे भारत पटरी पर लौट आई लेकिन रेलवे ने जो नई रैक भेजी है, उसमें केवल आठ बोगियां थी, जबकि इससे पहले 16 बोगियों के साथ यह दौड़ती थी।

अचानक से आठ बोगियों को कम करने के रेलवे बोर्ड के फैसले के पीछे रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों कहना है कि पिछले छह महीने में वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार कमी हुई है।शुरुआत में जरूर राजनांदगांव-कलमना लाइन में तीसरा ब्लाक होने के कारण रद की गई करीब 12 ट्रेन और कटनी लाइन में रेल हादसे से लोकल ट्रेनों को मिलाकर 110 गाड़ियां प्रभावित रहीं थी।

इसका फायदा वंदे भारत को मिला था और यात्रियों की संख्या बढ़ी थी। बाद में फिर से वहीं स्थिति हो गई ।इस स्पेशल ट्रेन की 16 बोगियों के 30 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पा रही थी। लगातार राजस्व के नुकसान को झेलते हुए रेलवे ने आखिरकार आठ बोगियां कम कर दी।अब यात्रियों की संख्यां बढ़ने पर ही बोगियों की संख्यां बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे मंडल दे सकता है।