spot_img

महिला के पेट में निकला 10 किलो का गोला, डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके दी राहत

HomeUncategorizedमहिला के पेट में निकला 10 किलो का गोला, डॉक्टरों ने ऑपरेशन...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ कवर्धा (KAWARDHA NEWS) में रहने वाली हमेशा विवादों में रहने वाली 60 वर्षीय आदिवासी बैगा महिला के पेट से 10 किलो का गोला था। जिसके चलते बीते 5 साल से वह परेशान थी। कई प्राइवेट हॉस्पिटल में भी इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला, लेकिन जिला अस्पताल में निःशुल्क रूप से विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई।

भैयाजी ये भी देखें : सौम्या चौरसिया मामले में सुनवाई मंगलवार को

जिले के बोड़ला ब्लॉक के ग्राम शीतलपानी (KAWARDHA NEWS) की रहने वाली सातो बाई की उम्र 60 वर्ष है। विशेष पिछड़ी जनजाति की इस महिला के पेट में एक मांस का गोला हो गया था। इसके चलते वह पिछले 5 साल से परेशान थी। उसे दैनिक कार्यों में भी समस्या आ रही थी। जिला अस्पताल में जांच कराने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। सिविल सर्जन डॉ. एम सूर्यवंशी ने रायपुर के कैंसर सर्जन डॉ. किशन सोनी और कवर्धा के गायनेकोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. अजीत राडेकर से संपर्क कर ऑपरेशन के लिए समय लिया और ट्राईबल डिपार्ट की मदद से जिला अस्पताल में महिला का सफल ऑपरेशन हुआ।