spot_img

OYO होटल में प्रेमिका को बुलाया, शादी की बात पर बहस…प्रेमी ने कर दी हत्या

HomeNATIONALCRIMEOYO होटल में प्रेमिका को बुलाया, शादी की बात पर बहस...प्रेमी ने...

रायपुर। एक OYO होटल में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। होटल के बाथरुम में उसका शव मिला। इस मामलें में मृत महिला पहले से शादीशुदा थी। वो शुक्रवार दोपहर को प्रेमी से मिलने होटल आई थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमी की शादी होने वाली थी। प्रेमिका शादी का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। ये घटना नोएडा के सेक्टर-63 के छिजारसी का है।

भैयाजी ये भी देखें : Video : जेल से रिहा हुए सिद्धू, कहा-देश में क्रान्ति आई…

राजविला OYO होटल के कर्मचारियों ने बताया कि अनीता शुक्रवार की दोपहर को सोनू नामक के युवक के साथ आई थी। देर शाम जब होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा, तो अनीता बाथरुम में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी। कमरे से सोनू नही था। होटल मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की पहचान अनीता पत्नी राजेंद्र बाबू, निवासी इटावा के रूप में की।

पुलिस ने मृतका के पति राजेंद्र बाबू को इस हादसे की सूचना दी। राजेंद्र ने बताया कि सोनू उनका दूर का रिश्तेदार है और वह भी हाल में चोटपुर कॉलोनी में उनके पड़ोस में रह रहा है। राजेंद्र कुमार एक कंपनी में मजदूरी करता है। वहीं, हत्यारोपी सोनू कुमार गारमेंट की एक कंपनी में कटिंग का काम करता है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ अमीत कुमार मान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ओयो होटल के मैनेजमेंट ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनीता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है। महिला के दो बच्चे है। इसमें बड़े लड़के की उम्र करीब 18 साल है।

भैयाजी ये भी देखें : कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची भी तैयार, भाजपा की…

एसएचओ ने बताया कि मृतक अनीता अपने पति के साथ चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से इटावा के रहने वाली थी। प्रेमी सोनू उसका दूर का रिश्तेदार है। पिछले कुछ दिनों से सोनू नोएडा के चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहने लगा। दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ने लगी। इसके बाद शुक्रवार शाम को उसने अनीता को OYO होटल बुलाया।