spot_img

कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, नेशनल हाइवे पर जाम

HomeCHHATTISGARHकृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, नेशनल हाइवे पर जाम

रायपुर। केंद्रीय कृषि कानून और धान खरीदी की तारीख को लेकर छत्तीसगढ़ में कई किसानों संगठनों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। राजधानी रायपुर में किसान संगठन ने नेशनल हाईवे पर जंगी प्रदर्शन करते हुए घंटो जाम लगाए रखा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे इन किसानों को सड़क से हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घंटों की मशक्कत के बाद किसानों को नेशनल हाईवे से हटाया गया। हालांकि सैकड़ों की संख्या में किसान अभी भी अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। यह किसान संगठन केंद्र और राज्य सरकार दोनों हित के खिलाफ सड़क पर उतरे है।

भैयाजी ये भी देखे : हत्यारे की गिरफ़्तारी के लिए सड़क पर उतरा जैन समाज

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ किसान मज़दूर महासंघ के बैनरतले 30 से ज्यादा किसान संगठन आज प्रदेश भर में अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर किया है। जिसमें राजधानी रायपुर में केंद्र सरकार के नए कृषि कानून और धान खरीदी की तारीख को लेकर किसान संगठनों ने जंगी प्रदर्शन किया है।

इनकी मांग है कि प्रदेश में धान खरीदी 10 नवंबर से शुरू की जाए, वही केंद्रीय कृषि कानून को वापस लिया जाए। राजधानी के सेरीखेड़ी के पास सैकड़ों किसानों ने नेशनल हाईवे पर बैठकर चक्का जाम किया और प्रदर्शन किया। जिसमें देखते ही देखते गाड़ियों का रेला लग गया। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने इन किसानों को समझाइश देकर नेशनल हाईवे से हटाया। जिसके बाद सड़क पर यातायात शुरू हुआ है।

इधर दुर्ग में भी छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने चक्का जाम किया है। दुर्ग के मिनीमाता चौक में दुर्ग बालोद के किसानों ने यह प्रदर्शन किया है। जिसके चलते घंटों इस रूट पर यातायात प्रभावित रहा।

भैयाजी ये भी देखे : लांचिंग से पहले रायपुराइट्स के हाथों में पहुंचा 20 रुपए का सिक्का

ये है किसानों की प्रमुख मांगे
0 केंद्र सरकार अपने कृषि कानून को वापस ले।
0 सपोर्ट प्राइज की जगह मिनिमन गारंटेड कानून लाए सरकार।
0 छत्तीसगढ़ सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करें।
0 प्रदेश में 10 नवंबर से शुरू हो धान खरीदी।
0 चना और गेहूं की खरीदी भी करें सरकार।
0 पिछ्ली सरकार के शेष बोनस को वर्तमान सरकार दें।
0 किसान न्याय योजना से सभी किसान को जोड़ा जाए।