spot_img

IPL 2023 : चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पेंटर बने महेंद्र सिंह धोनी…

HomeSPORTSIPL 2023 : चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पेंटर बने महेंद्र सिंह...

चेन्नई। IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्रैक्टिस के लिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पहुंच चुकी है। टीम के प्रैक्टिस सेशन की कई फोटोज़ और वीडियों फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए है। लेटेस्ट वीडियो में धोनी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में जाते नजर आए।

भैयाजी ये भी देखे : किसके प्यार में है एक्ट्रेस सामंथा…लिखा “आप से बेहतर मुझे कौन प्यार करेगा”

उन्हें और टीम की प्रैक्टिस देखने हजारों दर्शक स्टेडियम पहुंचे। IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही बैटिंग करने ग्राउंड में पहुंचे। स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक जोर-जोर से ‘धोनी…धोनी…’ चीयर करने लगे। वीडियो में धोनी प्रैक्टिस किट और बैटिंग गियर पहने नजर आए।

CSK के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के प्रैक्टिस सेशन की फोटो अपलोड की गई थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में सबसे पहले पहुंच गए थे। चेन्नई की टीम 3 मार्च को प्रैक्टिस सेशन के लिए चेपॉक पहुंची थी।

टीम IPL 2023 में पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेपॉक यानी होम ग्राउंड पर चेन्नई का पहला मैच 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

पेंटिंग करते हुए धोनी बोले- it’s working

CSK ने सोमवार को सीट पेंट करने का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धोनी फ्लेम से सीट को पॉलिश करते दिखे। उन्होंने हैरान होकर कहा- ये सच में काम कर रहा है। पूरी तरह से यलो हो गया।

भैयाजी ये भी देखे : एक्ट्रेस नुसरत भरुचा और सोहा अली खान ने पूरी की फिल्म छोरी 2 की शूटिंग

इससे पहले CSK ने धोनी के नेट्स का वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा टीम के बस में सफर का भी वीडियो शेयर किया गया, जिसमें धोनी ने ड्वेन ब्रावो को सीटी बजाना सिखाया था।​​​​​​​