लखनऊ। राहुल गांधी की सदस्यता मामलें आज कांग्रेस देशभर में पत्रकारवार्ता ली है। इस मामलें में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ में प्रेसकांफ्रेंस ली है।
भैयाजी ये भी देखे : Video : भाजपा अध्यक्ष साव का सवाल : किसानों को 40,625…
इस प्रेस कांफ्रेंस में सीएम बघेल केंद्र सरकार, भाजपा और अडानी पर जमकर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने भाजपा और केंद्र पर तंज़ कसते हुए कहा कि “अब देश में अडानी पर हमला यानी भारत पर हमला…!”
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने दुनिया में कई तानाशाहों को तो देखा है। इनसे दो काम होते हैं, एक तो वे इस बात से बहुत डरते हैं कि लोग उन से डरना बंद न कर दें और दूसरी बात वह अपने विरोधियों को मुंह बंद कर देना चाहते है, यानी चुप करा देना चाहते हैं।
भैयाजी ये भी देखे : Video : वन विभाग के पिंजरे में बाघिन…ट्रेंकुलाइज कर किया जा…
अगर बात नहीं बनी तो वह रास्ते के हटाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते है। इतिहास की इन घटनाओं से हम सभी वाकिफ़ है, और आज देश में कुछ इसी प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है, सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग और अपने विरोधियों को दमन करने के लिए किसी भी स्तर पर जा रहे हैं, यह हमने देखा है।”
प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे हैं मा. मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ श्री भूपेश बघेल जीhttps://t.co/PbUI38gV7r
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 28, 2023