spot_img

Video : राहुल की सदस्यता पर रायपुर में बवाल, भाजपा दफ़्तर में कांग्रेसियों ने मचाया उत्पात…

HomeCHHATTISGARHVideo : राहुल की सदस्यता पर रायपुर में बवाल, भाजपा दफ़्तर में...

रायपुर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ सियासत गरमा गई है। सूबे की राजधानी में जहाँ पहले ही कांग्रेस के आला नेता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बिच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एकात्म परिसर में जमकर हंगामा मचाया है।

भैयाजी ये भी देखें : गांधी मैदान में कांग्रेस का प्रदर्शन, बघेल बोले-केंद्र की मोदी सरकार…

एकात्म परिसर में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों के बीच जमकर मारपीट भी हुई है। इस मारपीट के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के सिर फटने की भी खबर आई है।

दरअसल राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म होने के बाद युवा कांग्रेसियों ने भी भाजपा कार्यलय एकात्म परिसर की तरफ कुच किया। यहाँ कांग्रेसियों ने दीवार पर लगे बैनर में छपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की फोटो पर कालिख फेंकी।

इतना ही नहीं भाजपा दफ्तर में कांग्रेस के नेताओं ने वाहन लगे पोस्टर को भी फायदा और पुतला भी जलाया है। इस बिच ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए और दोनों दलों के नेताओं के बीच जमकर लातघूँसे भी चले है।

इधर इस घटना के बाद भाजपा के कार्यकर्त्तों के द्वारा राजीव गांधी भवन पहुंचकर जमकर पथराव किए जाने की भी खबर है। हालाँकि पथराव को लेकर सब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वहीँ इस मामले को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : दो ईनामी नक्सली समेत कुल 16 माओवादियों ने…

भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर राजीव भवन के बाहर कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। वहीं राजीव भवन के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।