spot_img

UKPSC : जेई और एई के पेपर लिक मामलें में भाजपा नेता पर FIR दर्ज़

HomeNATIONALEDUCATIONUKPSC : जेई और एई के पेपर लिक मामलें में भाजपा नेता...

 

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की जेई और एई की परीक्षा के पेपर लीक मामले में भाजपा नेता संजय धारीवाल पर मुकदमे के बाद भाजपा की राजनीति में भूचाल आ गया है। रुड़की क्षेत्र के एक मनोनीत भाजपा नेता ने आरोपी की सिफारिश की थी। पुलिस इस नेता से भी लंबी पूछताछ कर चुकी है।

भैयाजी ये भी देखें : राजिम माघी पुन्नी मेला : आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का “त्रिवेणी…

गौरतलब है कि नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट निवासी भाजपा नेता संजय धारीवाल की मां पंचायत चुनाव में प्रधान निर्वाचित हुई थीं। मां को प्रधान बनाने में कामयाबी पाने के बाद संजय भी मंगलौर भाजपा मंडल अध्यक्ष बन गया। अब इस सवाल ने पार्टी में भूचाल ला दिया है कि संजय धारीवाल को किसकी सिफारिश पर पार्टी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया था।

सूत्रों का कहना है कि जिले में एक पद पर मनोनीत भाजपा महिला नेता से पुलिस कई दिन तक पूछताछ भी कर चुकी है। महिला नेता ने जिले के एक बड़े निर्वाचित नेता से भी संजय के लिए सिफारिश कराई थी। UKPSC पेपर लीक मामले में मंगलौर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने से भाजपा को असहज होना पड़ा है।

इससे पहले पार्टी की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। फिलहाल भाजपा ने धारीवाल से किनारा कर लिया है। माना जा रहा है कि UKPSC एई और जेई भर्ती के मामले में भी गड़बड़ी की होने की खबरें आने के बाद पुलिस ने संजय धारीवाल की भूमिका संदिग्ध माना था।

भैयाजी ये भी देखें : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान खिलाएंगे “कर्नाटक में कमल” बनाए गए चुनाव…

इसकी सूचना पार्टी नेतृत्व तक पहुंच गई थी। 23 जनवरी को धारीवाल ने रुड़की के जिलाध्यक्ष को मंडल अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। विपक्ष ने धारीवाल के बहाने भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संजय धारीवाल अब पार्टी में नहीं हैं। धारीवाल को पार्टी ने मंडल अध्यक्ष घोषित नहीं किया था। भट्ट ने कहा कि भर्ती परीक्षा में प्रदेश सरकार ने बेहद सख्ती के साथ पेश आ रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।