spot_img

बड़ी ख़बर : कल से 18 फरवरी तक बंद रहेगी शराब दुकान, आदेश हुए ज़ारी…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : कल से 18 फरवरी तक बंद रहेगी शराब दुकान,...

गरियाबंद। जिले में 5 फरवरी से 18 फरवरी 2023 तक कुल 14 दिवस तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश भी ज़ारी कर दिया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला प्रारंभ तिथि 5 फरवरी से 18 फरवरी 2023 तक जिले के राजिम बाह्य देशी / विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

भैयाजी ये भी देखें : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान खिलाएंगे “कर्नाटक में कमल” बनाए गए चुनाव…

इसके साथ ही राजिम माघी पुन्नी मेला के सुव्यवस्थित संचालन हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक ने मेला अवधि तक गरियाबंद जिला में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार विशेष परिस्थितियों में अवकाश पर स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित करने पर अवकाश स्वीकृत की जायेगी।