spot_img

Budget 2023 : डॉ रमन बोले, सर्व ग्राही और सर्व स्पर्शी है ये बजट

HomeCHHATTISGARHBudget 2023 : डॉ रमन बोले, सर्व ग्राही और सर्व स्पर्शी है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय बजट (Budget 2023) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को “सर्व ग्राही और सर्व स्पर्शी” बजट कहा है। डॉ रमन ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप वाला भी कहा है।

भैयाजी ये भी देखें : मुख्यमंत्री मितान योजना : CM ने थपथपाई मितानों की पीठ, बनाए…

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के बजट पेश करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “यह सप्तऋषि बजट है, जो अमृतकाल में मार्गदर्शन करेगी। डॉ सिंह ने कहा कि यह सात बिंदुओं पर समाहित बजट है। समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र सभी के लिए बजट में प्रावधान है।

बजट (Budget 2023) का आकार 12 फीसदी से बढ़कर 45 लाख करोड़ हो गया है। आगामी वित्तीय वर्ष में कर राजस्व प्राप्ति 23 लाख करोड़ हो जाएगा, वहीं राजस्व घाटा 1.7 फीसदी रह जाएगा। इसके साथ ही राजकोषीय घाटा 5.9 फीसदी पर आ गया है। राज्यों को जीएसडीपी के 3.5 फीसदी तक राजकोषीय घाटा की छूट दी गई है। आर्थिक विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है।

Budget 2023 : 7 लाख तक टैक्स फ्री

डॉ. रमन ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपये हो गई है। नौ वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में दसवें स्थान से पांचवे स्थान पर पहुंच गई। अब सात लाख रुपये तक कमाई करने वालों को कोई कर नहीं देना होगा, जीडीपी विकास दर दुनिया में सबसे अधिक 6 फीसदी हो गई है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 लाख की लिमिट को बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू हो रही है। महिलाओं के लिए यह अपनी तरह की विशेष स्कीम है। इन सभी से आम नागरिकों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : रिटार्यड IAS दास को मिली संविदा नियुक्ति, इस…

स्वास्थ्य, रोजगार और रेल पर दिया ज़ोर

पूर्व सीएम डाॅ. रमन ने आगे कहा, पीएम आवास योजना के लिए 66 फीसदी बजट बढ़ाकर 79 हजार किया गया है। 2047 तक सिकल सेल एनीमिया समाप्त किया जाएगा. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 शुरू होगा. रेलवे के बजट का आकार बढ़ाया गया है। यह बजट दूरगामी सोच का परिणाम है। सर्व ग्राही और सर्व स्पर्शी बजट है।